फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जालसाजों ने चार को लगाई 4.47 लाख की चपत

Sun, 07 May 2023 06:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- आशियाना, चौक, विकासनगर और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने चार लोगों को 4.47 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ितों ने आशियाना, चौक, विकासनगर और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।
आशियाना के सेक्टर-के निवासी अनुराग गुप्ता ने दोस्तों संग सिक्किम घूमने का प्लान बनाया। होटल, टैक्सी और ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए गूगल पर सर्च कर एक नंबर हासिल किया। उस नंबर पर कॉल की तो फोन किसी अभय नाम के व्यक्ति ने उठाया। आठ लोगों के लिए होटल और टिकट बुकिंग के नाम पर जालसाज ने अनुराग से 58 हजार रुपये ऐंठ लिए और फिर अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चौक के पाटानाला निवासी एक प्राइवेट स्कूल कर्मचारी बुशरा हारुन का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है। चंद रोज पहले जालसाजों ने उनके खाते से 99,799 रुपये निकाल लिए। इसका मैसेज आने पर ठगी का पता चला। इस संबंध में शुक्रवार को उन्होंने चौक थाने में एफआईआर लिखाई है। इसके अलावा विकासनगर के कमला नेहरू नगर निवासी हुमा सिद्दीकी से कोरियर कंपनीकर्मी बन जालसाज ने संपर्क किया और एक लिंक भेजकर उनके आईसीआईसीआई खाते से 89,998 रुपये निकाल लिए। वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी स्थित गंगोत्री अपार्टमेंट में रहने वाले ब्रजेश पांडेय से घर बैठे ऑनलाइन जॉब के नाम पर जालसाजों ने उनकी पत्नी के खाते से 1.99 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें