फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनजबी ने दोस्ती कर ठगे 2.70 लाख रुपये

Sun, 07 May 2023 06:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रतापगढ़ के पीड़ित ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। नाका के एक होटल में ठहरे प्रतापगढ़ के अंतू निवासी विपिन कुमार यादव से दोस्ती कर टप्पेबाज मोबाइल व डेबिट कार्ड लेकर फरार हो गया। कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खाते से 2.70 लाख रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विपिन कुमार 25 अप्रैल को नाका के चारबाग स्थित आवारा हॉस्टल नाम के होटल में ठहरे थे। 27 को एक युवक होटल में रुका और विपिन से दोस्ती कर ली। 29 को उक्त युवक बातों में उलझाकर विपिन का मोबाइल और डेबिट कार्ड लेकर फुर्र हो गया। यही नहीं, आरोपी ने विपिन के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए खाते से 2.70 लाख रुपये भी निकाल लिए। विपिन ने होटल का एंट्री रजिस्टर चेक कराया तो पता चला कि आरोपी युवक ने अपना नाम कर्नाटक के बंगलूरू निवासी अजय डी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें