फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मर्चेंट नेवी के अफसर पर दहेज हत्या की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ओमेक्स सिटी निवासी मधु सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति मर्चेंट के अफसर अनुराग सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को मायके वालों ने मधु का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मधु के पिता इंदिरानगर सेक्टर डी निवासी फतेह बहादुर सिंह के मुताबिक उन्होंने 25 फरवरी को बेटी की शादी उन्नाव के अनुराग सिंह से की थी। वह मर्चेंट नेवी में सेकेंड ऑफिसर है।

आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर अनुराग आए दिन मधु को प्रताड़ित करता था। अक्सर मारपीट भी करता था। आरोपी के कई लड़कियों से अवैध संबंध थे। इसका विरोध करने पर वह मधु की पिटाई कर देता था। अनुराग ने कई बार ससुर को फोन कर दहेज मांगा था। उन्होंने उसकी मांग पूरी भी की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि मधु के गर्भवती होने पर अनुराग ने उसका गर्भपात करा दिया। फतेह बहादुर ने बताया कि होली पर बेटी घर आई थी, जिसे अनुराग आरोपी अपने साथ ले गया था। सोमवार को उसने फोन कर मधु के आत्महत्या करने की खबर दी थी। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी को जेल भेजा जाएगा। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें