लखनऊ। नर्सिंग छात्रा की इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
जौनपुर निवासी छात्रा लखनऊ में बुआ के घर पर रहती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आदर्श तिवारी तीन साल से उसे परेशान कर रहा है। छात्रा के मुताबिक एक माह पहले आदर्श ने पत्नी राखी के साथ मिलकर उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उसके दोस्तों को रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा और उसके घरवालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। छात्रा का आरोप है कि दंपती ने कई फर्जी आईडी बना रखी है। पीड़िता ने आरोपियों से शिकायत की तो आदर्श, राखी, आदर्श की मां और उसके परिचित अरविंद तिवारी ने धमकी दी। पुलिस के मुताबिक छानबीन की जा रही है।