फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक की हत्या के मामले में दंपती व साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अरुण कुमार की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। कैंट के कटेहरी बाग स्थित विद्यानगर काॅलोनी निवासी लुलु मॉल में सफाई कर्मचारी अरुण कुमार (48) की सोमवार देर रात शराब पार्टी के दौरान मुंह दबाकर हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को उनके दोस्त विकास, सुपरवाइजर अमन व उसकी पत्नी विमला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ में अब तक कुछ खास जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन


डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुंह दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में हत्या का कोई भी एंगल सामने नहीं आया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर स्टेट मेडिको लीगल सेल से राय लेगी। वहां से विशेषज्ञों की राय आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें