बस्ती- सिद्धार्थनगर में एक महिला से एंबुलेंस में हुई छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में लखनऊ के गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एंबुलेंस चालक पर गंभीर आरोप लगे हैं। चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया था और उसके बीमार पति का मास्क निकालकर फेंक दिया था। चालक व उसके साथी ने महिला की नगदी, चैन और अंगूठी भी लूट ली थी।
बता दें कि सिद्धार्थनगर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एंबुलेंस में पीछे पति जीवन के लिए जूझ रहा था और आगे की सीट पर उसकी पत्नी से निजी एंबुलेंस चालक और उसका साथी चलती गाड़ी में शर्मनाक हरकतें करते रहे। बस्ती में गाड़ी से उतार कर एंबुलेंस चालक और उसके साथी ने महिला से दुष्कर्म की भी कोशिश की।
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले बुलडोजर नहीं चला सकते
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- बुलडोजर दिमाग से नहीं स्टेयरिंग से चलता है, जनता स्टेयरिंग बदल देगी
सफल नहीं हुए तो पति का ऑक्सीजन मास्क निकाल कर फेंक दिया और उसे गाड़ी से उतार कर व महिला के पहने गहने और उसके पास रखी नगदी लेकर फरार हो गए। डॉयल 112 की मदद से महिला के पति को बस्ती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से गोरखपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
महिला के भाई को सीट पर बैठाकर कर दिया लॉक
चालक और उसके साथी ने महिला के भाई को आगे की सीट पर बैठाकर अंदर लॉक कर दिया और महिला से बाहर दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। असफल होने पर महिला के पति का ऑक्सीजन मास्क निकाल दिया और उसे गाड़ी से उतार कर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद महिला से मारपीट करते हुए उसके गहने, नकदी व मोबाइल लेकर और भाई को भी गाड़ी से उतार कर फरार हो गए।