फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलआईसी एजेंट की आत्महत्या के मामले में दोस्त पर केस दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज इलाके में एलआईसी एजेंट अमित कुमार कनौजिया की मौत के मामले में उसके दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। युवक की मौत के तीसरे दिन उसकी बाइक से सुसाइड नोट मिला था। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जानकीपुरम विस्तार-2 निवासी मुनेश्वर कनौजिया के अनुसार, उनका भाई अमित कुमार कनौजिया (26) एलआईसी एजेंट था। 19 जून को अमित कुमार हसनगंज के झूलेलाल पार्क में बेहोशी की हालत में मिला था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था। दो दिन बाद इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के बाद परिजन हसनगंज थाने पहुंचे और वहां से उसकी बाइक व मोबाइल लिया।
बाइक के पेपर में ही अमित के हाथ का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें अमित ने अपने दोस्त अनिल कुमार लोधी पर उसे बदनाम और परेशान करने का आरोप लगाया था। अमित के परिजनों ने सुसाइड नोट पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

मोबाइल चेक करने पर अमित और उसके दोस्त अनिल के बीच हुए झगड़े की रिकाॅर्डिंग भी मिली। मोबाइल फोन को भी परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया। अब इस मामले में मुनेश्वर की तहरीर पर एक जुलाई को हसनगंज थाने में आरोपी अनिल कुमार लोधी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें