फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अव्यवस्थाओं के बीच आज से खुलेंगे परिषदीय स्कूल

विज्ञापन
स्कूल के बाहर बना जलभराव
विज्ञापन
फैैक्ट फाइलप्राथमिक विद्यालय-1,139
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय-234
कंपोजिट स्कूल-197
एक से आठ तक पंजीकृत छात्र- 1.98 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में संचालित 1,570 परिषदीय स्कूल सोमवार से खुलेंगे। रविवार को इन स्कूलों में अभियान चलाकर साफ सफाई होनी थी, बारिश के कारण नहीं हो सकी। ऐसे में परिषदीय स्कूलों के बच्चे अव्यवस्थाओं के बीच पहले दिन स्कूल पहुंचेंगे। परिषदीय स्कूल 20 मई से बंद चल रहे हैं।
सोमवार से स्कूलों में कक्षा संचालन शुरू होगा। प्रधानाध्यापकों को एक दिन पहले स्कूल खोल कर व्यवस्था बेहतर बनाने को कहा गया था। लेकिन, बारिश के कारण अधिकांश स्कूलों में अभियान नहीं चलाया जा सका। कई स्कूलों के परिसर में जलभराव व गंदगी है।
विज्ञापन



स्कूल में पानी, कैसे आएंगे बच्चे
भादर। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगंज परिसर में रसोईघर तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। चारों तरफ जलभराव होने की वजह से बच्चों को विद्यालय आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
जायस। खंड शिक्षा कार्यालय व पूरे मेडई प्राथमिक विद्यालय में बारिश का पानी पूरे परिसर में भर गया है। ऐसे में सोमवार को बच्चे कैसे स्कूल आएंगे, यह एक बड़ी समस्या है।

शैक्षिक पंचांग के अनुसार पूरा करना होगा कोर्स
जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को निर्धारित शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार शिक्षण कार्य करते हुए गुणवत्ता परक तरीके से विद्यार्थियों को शिक्षित करना होगा। नामित एआरपी व बीईओ नियमित निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सहयोग करेगें।


मेन्यू के अनुसार बनेगा भोजन
जिला समन्वयक एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी स्कूलों में सोमवार को एमडीएम की व्यवस्था होगी। रसोइया निर्धारित मेन्यू के अनुसार दोपहर का भोजन पकाने के बाद बच्चों को कराएंगे। एमडीएम निर्माण में बाधा न हो, इसके लिए खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट स्कूलों के खाते में अंतरित की जा चुकी है। उपस्थिति छात्र संख्या का विवरण पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन




आज से शुरू होगा शिक्षण कार्य
स्कूल में तैनात शिक्षकों को सुबह 7.20 से दोपहर 1.30 बजे तक मौजूद रहना होगा। विद्यार्थी सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक मौजूद रहकर पढ़ाई करेंगे। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया जा चुका है। विद्यालय समय से खुलेंगे। बीईओ प्रतिदिन अलग-अलग स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संजय तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें