फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Murder Case : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

Sat, 02 Sep 2023 03:30 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Vinay Srivastava Lucknow : केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही और दुरुपयोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विनय श्रीवास्तव की हत्या के आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विनय श्रीवास्तव हत्याकांड मामले में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। विकास की लाइसेंसी पिस्टल से उसके दोस्तों ने विनय को गोली मारी थी।

विज्ञापन


विकास पर लाइसेंसी शस्त्र को रखने में लापरवाही और दुरुपयोग करने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

ये भी पढ़ें - विनय हत्याकांड: मंत्री के बेटे की लापरवाही से हुई वारदात, पुलिस की मेहरबानी, नहीं दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री के घर कत्ल: दो दोस्तों ने पकड़े हाथ... तीसरे ने माथे पर पिस्टल सटाकर मारी गोली; इनसाइड स्टोरी


जिस पिस्टल से विनय को गोली मारी गई उसका लाइसेंस विकास किशोर के नाम पर है। पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हो गई है। विकास घटनास्थल पर नहीं थे लेकिन, पिस्टल बिस्तर पर तकिए के नीचे रखी थी। जब विनय का आरोपियों से झगड़ा हुआ आसानी से पिस्टल अंकित को मिल गई। इससे स्पष्ट है कि विकास ने लाइसेंसी पिस्टल सुरक्षित स्थान पर नहीं रखी थी।
विज्ञापन


विधि विशेषज्ञों के मुताबिक शस्त्रधारक की जिम्मेदारी है कि वह लाइसेंसी असलहा सुरक्षित स्थान पर रखें। जिससे उसका दुरुपयोग न हो सके। जो आर्म्स एक्ट-30 के तहत आता है।

विकास किशोर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष है। विनय श्रीवास्तव विकास के साथ बीते आठ साल से रह रहा था। जॉइंट पुलिस कमिश्नर आकाश कलहरि के अनुसार, नशेबाजी के बाद जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में विनय को गोली मारी गई थी। आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। बरामद पिस्टल जांच के लिए भेज दी गई है। फिंगर प्रिंट के नमूने भी लिए गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें