तुलसियानी बिल्डर ने फ्लैट के नाम पर 71 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज
हजरतगंज थाने में तुलसियानी बिल्डर पर 71.79 लाख रुपये लेने के बाद भी फ्लैट न देने का आरोप लगाते हुए पार्क रोड के सेंटर कोर्ट निवासी संदीप सिंह ने तहरीर दी।
आरोप है कि लगाया कि फ्लैट न मिलने पर रुपये वापस मांगे तो बिल्डर धमकाने लगा। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, संदीप ने बताया कि सात साल पहले उन्होंने तुलसियानी बिल्डर के अंसल सिटी स्थित अपार्टमेंट में एक फ्लैट बुक कराया। कंपनी के एमडी अनिल तुलसियानी को साढ़े तीन लाख रुपये का अग्रिम भुगतान किया। कुछ महीनों बाद चेक के जरिये 71.79 लाख रुपये जमा कर दिए। पूरी रकम लेने के बावजूद कंपनी ने फ्लैट नहीं उपलब्ध कराए। आरोप है कि कब्जा देना तो दूर बिल्डर अपार्टमेंट का निर्माण तक पूरा नहीं करा सका। आरोप है कि विभूतिखंड स्थित कंपनी के दफ्तर जाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अनिल तुलसियानी, महेश तुलसियानी, समीश त्रिपाठी, रत्नेश त्रिपाठी व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।