फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नर्सिंग छात्रों पर हमला करने वालों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। रमसापुर स्थित रामकली नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस कॉलेज में नर्सिंग छात्रों की पिटाई के मामले में पुलिस ने सोमवार को मनीष, मयंक, रुद्र, समीर और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में रायबरेली के बछरावां निवासी अतुल कुमार ने तहरीर दी थी।अतुल के मुताबिक वह कॉलेज में पढ़ने वाले लखनऊ के पीयूष, अमेठी निवासी आर्यांश मिश्रा और लालगंज निवासी आनंद प्रकाश के साथ बाल कटाने मवैया बाजार जा रहे थे। आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

घायल छात्र अतुल कुमार ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि इससे पहले 18 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे कॉलेज परिसर में मयंक, मनीष, रुद्र, घनश्याम, समीर और कुछ अन्य लोग आए थे। आरोप है कि उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की पिटाई की थी। सीओ सलोन, यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए नसीराबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें