फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान पर जानलेवा हमले में सात पर एफआईआर

Sat, 10 Oct 2026 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के शाहखेड़ा निवासी किसान राधेश्याम यादव ने गांव के ही विनोद यादव, उसकी पत्नी गीता और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रंजिश में जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को की है।
विज्ञापन

राधेश्याम के मुताबिक, 19 जुलाई 2025 की सुबह वह जानवरों को चारा देने गए थे। आरोप है कि इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे विनोद, गीता और उनके पांच साथियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। राधेश्याम का कहना है कि उन्होंने स्थानीय पुलिस और पुलिस आयुक्त से शिकायत की लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत की शरण ली। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें