फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोर्ट के आदेश पर रेस्टोरेंट मालिकों पर एफआईआर

Thu, 23 Jul 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर में एक वर्ष पहले रेस्टोरेंट में करंट लगने से कारीगर की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पारा के हंसखेड़ा स्थित पुरानी कांशीराम कॉलोनी निवासी रामवती ने बताया कि उनके पति छोटे लाल कान्हा रेस्टोरेंट में कारीगर थे। आरोप है कि 30 जून 2025 की रात करीब साढ़े आठ बजे रेस्टोरेंट का शटर बंद करते समय करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता का आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिकों के प्रभाव के कारण पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। इंस्पेक्टर के अनुसार, रेस्टोरेंट मालिक करन और निखिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें