फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी पड़ा राहुल पर कमेंट, रामदेव के खिलाफ FIR

Sat, 26 Apr 2014 06:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग का डंडा अब योग गुरू रामदेव पर चलने वाला है। शुक्रवार को कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में रामदेव पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


रामेदव पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियिम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। सूत्रों ने बताया कि रामदेव के भाषण की रिकॉर्डिंग को चुनाव आयोग ने शुक्रवार देर रात सुनने के बाद एफआईआर का फैसला लिया है।

बताते चलें कि रामदेव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित योग दीक्षा शिविर में कांग्रेस पर तीखा हमला किया था।

क्या कहना था रामदेव ने

रामदेव ने लखनऊ में आयोजित योग शिविर में कहा था कि मम्मी कहती है, मुन्ना अगर विदेशी लड़की से शादी की तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।

देशी से बेटा करना नहीं चाहता। विदेशी से करेगा तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाएगा।

मां कहती है कि एक बार प्रधानमंत्री बन जाये फिर विदेशी लड़की ले आना। मेरा कहना है कि हनीमून, पिकनिक मनाने दलित के घर जाता है।

दलित लड़की से शादी कर लेता तो प्रधानमंत्री बन जाता। लड़की भी दुल्हन बन जाती। इनका भी भाग्य खुल जाता। क्या करें? किस्मत ही खोटी है।

अमेठी में हार जाएंगे राहुल

रामदेव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी बुरी तरह डरी हुई है। अब इन्हें तो अमेठी में ही घेरेंगे। 30 अप्रेल को अमेठी जा रहे हैं।

वहां योगदीक्षा शिविर का आयोजन किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी 100 फीसदी हारेंगे। वो आप पार्टी के कुमार विश्वास ने जमीन तैयार की।

पढ़ें- रामदेव ने राहुल के बारे में ये क्या कह दिया?

बहुत मेहनत की उसने भी। लेकिन, उसके फल स्मृति ईरानी खाएंगीं। हमारा भी समर्थन उन्हें है।
विज्ञापन

सोनिया को भेज दिया पीहर

रामदेव ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक क्रूर महिला हैं।

ईसाई होकर एक हिंदू बाबा को अपमानित करती हैं और जलील करती हैं। उन्होंने कहा कि 16 मई को मतगणना के बाद वह भइया के साथ अपने पीहर चली जाएंगी।

देखें- मां का घर संभालने के बाद भाई के गढ़ चलीं प्रियंका

रामदेव ने कहा कि उन्हें मीडिया में अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को जेल भेजना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें