फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हवलदार की पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर

Wed, 23 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। कैंट में छह सितंबर को हवलदार जगबीर सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने 20 सितंबर को उनकी पत्नी हरप्रीत कौर विर्क के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है। जगबीर के पिता अमृतसर निवासी कुलदीप सिंह ने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

कुलदीप के मुताबिक, जगबीर सेंट्रल कमांड में हवलदार थे और पत्नी व करीब डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ कैंट की संजय विहार कॉलोनी में रहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 2020 में शादी के एक साल बाद से हरप्रीत जगबीर को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दे रही थी। छह सितंबर को उनके बड़े भाई कैप्टन हरमेल सिंह ने फोन कर जगबीर की खुदकुशी की जानकारी दी। हरप्रीत ने उन्हें बताया था कि पांच सितंबर की रात जगबीर से झगड़ा हुआ था। उसने यह भी कहा कि जगबीर को सेना से चेतावनी मिली थी और उन पर दो ऋण थे। थाना प्रभारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें