आजमगढ़ के बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली पर उनकी कंपनी में काम करने वाली युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए लखनऊ के गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि शाह आलम ने उसे नौकरी में तरक्की देने का लालच देेकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया।
मना करने पर शाह आलम ने खुद व कंपनी के अन्य अधिकारियों से उसे धमकाते रहे। एसीपी गोमतीनगर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक बसपा विधायक शाह आलम की पूर्वांचल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. के नाम से कंपनी है। युवती का कहना है कि मई 2019 शाह आलम ने उसे अपनी कंपनी में मार्केटिंग से संबंधित अहम पद पर तैनात किया।
तैनाती के बाद से ही शाह आलम ने उसे व्हाट्सएप पर पर्सनल मैसेज भेजना और वीडियो कॉल करना शुरू कर दिया। एक दिन शाह आलम ने उसे फोन करके अपने घर पर मिलने बुलाया था।