फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल के खिलाफ 81 हजार की ठगी की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में अंसल के खिलाफ 81 हजार रुपये की धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। कंपनी के अधिकारियों पर अमेठी जिले के जामो निवासी अर्जुन प्रसाद से फ्लैट के नाम पर ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन

अर्जुन ने बताया कि वर्ष 2013 में उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कंपनी के दफ्तर में भरोसा आवास योजना के तहत तीन लाख रुपये का फ्लैट बुक कराया। एडवांस के रूप में दस हजार रुपये भी जमा किए। अधिकारियों ने तीन साल में फ्लैट देने का वादा किया, पर बाद में उसकी कीमत छह लाख रुपये कर दी। पीड़ित का आरोप है कि वह यह रकम देने के लिए भी मान गए, पर फ्लैट नहीं मिला। इस बीच उनसे किस्त के 71 हजार रुपये भी जमा करवा लिए गए। अर्जुन ने बताया कि जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो अधिकारी टालते रहे। परेशान होकर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें