लखनऊ। हेरिटेज जोन में यातायात और पार्किंग की समस्या को सुलझाने के नाम पर हरियाली की बलि दे दी गई है। प्रशासन के इस कदम का पुराने लखनऊ के निवासियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर कड़ा विरोध जताया है।
जिला प्रशासन ने पिछले सप्ताह बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के आसपास अवैध पार्किंग रोकने के लिए स्थानीय पार्किंग स्थल बनाने का खाका तैयार किया। पार्किंग निर्माण के लिए रूमी दरवाजा के पास स्थित उस भूखंड को चुना गया, जहां दशकों पुराने छायादार पेड़ मौजूद थे।
पर्यावरण एवं वन संरक्षण विशेषज्ञ सैयद अली हसनैन आब्दी फैज के अनुसार, रूमी दरवाजे के पास लगभग 50 पेड़ थे, जो काटे जा रहे हैं। जो पेड़ काटे गए हैं, उनमें कई वर्षों पुराने थे।
वहीं, डीएफओ सितांशु पांडे ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर लगभग 20 पेड़ों की कटाई और कुछ की छंटाई की अनुमति दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए इसके बदले आसपास के क्षेत्रों में नए पौधे लगाए जाएंगे।
काटे जा रहे पेड़।
काटे जा रहे पेड़।
काटे जा रहे पेड़।