फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 150 परिचालकों पर लगा 1.17 लाख रुपया जुर्माना

Wed, 04 Dec 2024 12:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दिल्ली, उत्तराखंड, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बरेली, मथुरा व अयोध्या समेत अन्य रूटों की रोडवेज बसों की चेकिंग के दौरान मिले बेटिकट यात्रियों के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने 150 परिचालकों पर 1.17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। समय से धनराशि जमा न करने पर वेतन से कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले छह माह में जिले के अलावा अन्य जिलों में रायबरेली डिपो की बसों में कई बेटिकट यात्री व सामान मिला था। संबंधित जिलों से रिपोर्ट आने के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने संबंधित परिचालकों को पत्र जारी करके जवाब मांगा था।

जवाब आने के बाद 150 परिचालकों पर 1,17,400 रुपये का जुर्माना लगाया है। संबंधितों को जुर्माने की धनराशि तत्काल जमा करके जवाब देने का आदेश दिया गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि समय से जुर्माना राशि न जमा करने पर वेतन से कटौती कर ली जाएगी। परिचालकों को अल्टीमेटम भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें