फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह माह बाद समिति में आई खाद, उमड़ पड़े किसान

Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह/महराजगंज (रायबरेली)। डीएपी की किल्लत से किसान परेशान हैं। जब कभी भी समिति में खाद पहुंचती है तो किसानों की लंबी लाइन खाद के लिए लग जाती है। मंगलवार को डीह की साधन सहकारी समिति में छह महीने बाद खाद पहुंची। उधर, महराजगंज में खाद का वितरण किया गया तो किसान टूट पड़े।
विज्ञापन


साधन सहकारी समिति सूची में 150 किसानों को डीएपी खाद मिली वहीं महराजगंज की आठ समितियों में शाम तक 810 किसानों को डीएपी मिली। कतार में लगने के बाद भी जिन किसानों को खाद नहीं मिली वह मायूस होकर लौट गए। डीह के किसान डीएपी के लेकर परेशान हैं।

गेहूं और आलू की फसल खाद की कमी से प्रभावित हो रही है। वहीं छह महीने में पहली बार समिति में डीएपी पहुंची तो साधन सहकारी समिति सूची के बाहर सुबह आठ बजे से किसानों की लाइन लग गई। किसानों के चेहरे खाद मिलने की उम्मीद में खिले नजर आए।
विज्ञापन


इस दौरान खाद पाने के लिए किसानों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। शाम तक 150 किसानों को 300 बोरी खाद का वितरण किया गया। डीएपी पाकर किसानों ने खुशी जताई। किसान राजू मिश्रा और राकेश ने बताया की डीएपी खाद मिल जाने से गेहूं की बोआई का कार्य हो जाएगा। सचिव चंद पाल ने बताया की 600 बोरी डीएपी खाद मिली थी। मंगलवार को 150 किसानों को 300 बोरी डीएपी का वितरण किया गया।

महराजगंज क्षेत्र अंतर्गत नौ साधन सहकारी समितियों चंदापुर, घुरौना, हरदोई, हलोर, कुबना, मऊगर्वी,सोथी कोटवा में खाद का वितरण किया गया। अतरेहटा साधन सहकारी समिति में अभी खाद की खेप नहीं पहुंची है। मंगलवार सुबह सात बजे से समितियों के बाहर खाद के लिए किसानों की लाइन लगी दिखी। सुबह दस बजे से खाद का वितरण शुरू हुआ। इस दौरान काफी अफरातफरी रही। पुलिस के न होने से भीड़ को समझाने में समितियों के प्रभारियों का पसीना छूट गया।

आठ समितियों में पूरे दिन में 850 बोरी खाद का वितरण किया गया। प्रभारी एडीओ सहकारिता अनिल राय ने बताया कि अतरेहटा साधन सहकारी समिति में छोड़कर सभी समितियों में डीएपी मौजूद है, जो किसानों में वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें