ललित कला अकादमी, अलीगंज के क्षेत्रीय केंद्र, लखनऊ की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं एकदिवसीय कल
लखनऊ। केंद्रीय ललित कला अकादमी नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को अलीगंज स्थित क्षेत्रीय केंद्र में कला कार्यशाला के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत ने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति दी। अथर्व प्रताप सिंह ने बांसुरी वादन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि यूपीपीसीएफ के एमडी आईएएस डॉ. चंद्रभूषण, प्रो. जयकृष्ण अग्रवाल, राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा, संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह, बिरजू महाराज कथक संस्थान की अध्यक्ष कुमकुम धर और अकादमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वतंत्र कलाकार हंसराज व अकादमी के आठ शोधार्थी कलाकारों पायल सिंह, तानिया गुप्ता, कोमल देवी, सौरभ सिंह, संजय कुमार, प्राची अग्रवाल, ट्विंकल नंदा व कोनूमोनु वेणु ने पेंटिंग, मूर्तिकला, सिरेमिक व फोटोग्राफी जैसी कलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी ने सीनियर कलाकारों जयकृष्ण अग्रवाल, मो. शकील, किरण सिंह राठौड़, शिव बालक, आलोक कुमार कुशवाहा, विभावरी सिंह, पूनम नाग चतुर्वेदी, ममता राभा, अमित कुमार, संदीप भाटिया विनीत कुमार पांडेय आदि को सम्मानित किया।