फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन ड्यूटी खैनी रगड़ते मिला CM आदित्यनाथ का ड्राइवर, लगा जुर्माना

Sat, 01 Apr 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आद‌ित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी में सरकारी दफ्तरों में तम्बाकू और पान मसाले पर बैन की जद में सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्राइवर ही आ गया। खैनी चबाते मिले ड्राइवर आद‌ित्य प्रकाश को 500 रुपए का जुर्माना भरना पड़ा। आदित्य प्रकाश राज्य संपात्ति विभाग का कर्मचारी है और सीएम का ड्राइवर भी। शुक्रवार को स‌च‌िवालय में लगे स्क्वॉयड ने योगी के ड्राइवर को खैनी खाते पकड़ ल‌िया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें जुर्माना भरना पड़ा। बता दें क‌ि बीते द‌िनो सीएम आद‌ित्यनाथ पहली बार एनेक्सी का न‌िरीक्षण करने न‌िकले तो वहां पान और मसाले की पीक जगह-जगह देखकर उन्होंने काफी नाराजगी जताई थी। इसके बाद सरकारी दफ्तरों और इमारतों में पान और गुटखे पर प्रत‌िबंध लगाने का फरमान भी जारी कर द‌िया था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सीएम के निर्देश पर मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सचिवालय को टोबैको-फ्री बनाने के ल‌िए एक स्क्वॉयड का गठन किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें