फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज में बंधा बनाने को वित्तीय मंजूरी, अगले महीने शुरू होगा काम

विज्ञापन
फैजुल्लागंज में पिछले महीने आई थी बाढ़।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या को दूर करने के लिए पास हुए बंधा प्रोजेक्ट और बाढ़ पंपिंग स्टेशनों के प्रोजेक्ट को वित्तीय मंजूरी मिल गई है। अब एक-दो दिन में बजट जारी करने को लेकर शासनादेश भी जारी हो जाएगा। इसके बाद एक महीने के अंदर काम का शुभारंभ भी कर दिया जाएगा। इन दोनों कार्यों के पूरा होने से फैजुल्लागंज, घैला, खदरा और आसपास की करीब पांच लाख आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर सबसे ज्यादा असर फैजुल्लागंज पर पड़ता है। घैला पुल के पास बंधा न होने और ड्रेनेज कमजोर होने से हर साल बरसात में सैकड़ों घरों में पानी भर जाता है। इस बार भी सैकड़ों परिवारों को पलायन कर बंधे और स्कूलों में शरण लेनी पड़ी थी। इसे देखते हुए एलडीए ने प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे करीब एक महीने पहले मंजूरी मिल चुकी है। इसका बजट भी पास हो गया है और शासनादेश भी जारी होने वाला है। बंधे के लिए 182 करोड़ और 12 पंपिंग स्टेशनों के लिए 148 करोड़ का बजट जारी किया जा रहा है। अगले महीने तक दोनों कार्यों के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
ये होंगे काम
पक्का पुल से आईआईएम बंधा रोड तक करीब 5.50 किमी लंबे बंधे का निर्माण और सुदृढ़ीकरण होगा। बंधे को ऊंचा-मजबूत किया जाएगा और किनारे सर्विस रोड भी बनाई जाएगी, ताकि पेट्रोलिंग और आपात स्थिति में आवाजाही आसान हो। दूसरे चरण में ऑटोमैटिक 12 पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जो 100 क्यूसेक से अधिक पानी निकाल सकेगा। अभी छोटे पंपों से पानी निकाला जाता है, जो बाढ़ में नाकाफी साबित होते हैं।
विज्ञापन

बंधा और बाढ़ पंपिंग स्टेशनों के प्रोजेक्ट को शासन की वित्तीय मंजूरी मिल गई है। अब इसका शासनादेश एक-दो दिन में जारी हो जाएगा। उसके बाद इनका शुभारंभ कराया जाएगा। दोनों कार्यों के पूरा होने से फैजुल्लागंज की एक बड़ी आबादी को बाढ़ की समस्या से राहत मिलेगी।
I- अनुज सिंह, वीसी, एलडीएI

फैजुल्लागंज में पिछले महीने आई थी बाढ़।

फैजुल्लागंज में पिछले महीने आई थी बाढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें