फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य प्राप्ति में राज्य कर विभाग सबसे पीछे : आबकारी नंबर वन, जानें वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने क्या कहा

Mon, 06 Oct 2025 09:17 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ ब्यूरो

सार

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के सितंबर माह में 15237.44 करोड़ का राजस्व मिला है।
विज्ञापन
जीएसटी के फायदे बताते कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के सितंबर माह में 15237.44 करोड़ का राजस्व मिला है। इसी अवधि में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14747.93 करोड़ का राजस्व आया था। इस बार 489.51 करोड़ ज्यादा राजस्व मिला है। उन्होंने बताया कि सितंबर तक 1.04 लाख करोड़ मिले जो निर्धारित लक्ष्य का 74.2 प्रतिशत है। लक्ष्य प्राप्ति में राज्य कर विभाग सबसे पीछे रहा। पिछले वर्ष सितंबर की तुलना में इस वर्ष जीएसटी में कमी दर्ज की गई। वहीं, राजस्व संग्रह में आबकारी विभाग नंबर वन रहा।

विज्ञापन


खन्ना ने बताया कि जीएसटी के तहत सितंबर में 5610.55 करोड़ का राजस्व मिला जबकि गत वर्ष सितंबर में 6108.27 करोड़ राजस्व आया था। इस बार जीएसटी पिछले वर्ष के सितंबर की तुलना में 497.72 करोड़ रुपये घटा है। वैट के तहत सितंबर में 2369.45 करोड़ राजस्व मिला जबकि गत वर्ष सितंबर में 2356.29 करोड़ आए थे। वैट में 13.16 करोड़ की मामूली वृद्धि हुई है। कहा, आबकारी के तहत सितंबर में 3811.70 करोड़ का राजस्व आया जबकि जबकि गत वर्ष सितंबर में 3246.67 करोड़ आए थे। इस मद में 565.03 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। आबकारी में राजस्व प्राप्ति लक्ष्य का 90.8 प्रतिशत रहा।

स्टांप तथा निबंधन की राजस्व प्राप्ति 2516.95 करोड़ है जबकि पिछले वर्ष इसी माह में 2177.34 करोड़ थी। इस बार 372.61 करोड़ रुपये ज्यादा मिले। परिवहन के तहत सितंबर की राजस्व प्राप्ति 745.78 करोड़ रही जबकि पिछले सितंबर में 653.80 करोड़ थी। भू-तत्व तथा खनिकर्म के तहत 183.01 करोड़ का राजस्व मिला जबकि गत वर्ष 205.56 करोड़ राजस्व मिला था। खन्ना ने बताया कि राज्यकर में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 85835.45 करोड़ के सापेक्ष 54874.86 करोड़ की प्राप्ति हुई जो इस अवधि तक लक्ष्य का 63.9 प्रतिशत है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने छह माह में जुटाए 26 हजार करोड़ का राजस्व
आबकारी विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 26149.32 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है। यह बीते वर्ष की पहली छमाही में मिले राजस्व से 3586 करोड़ रुपये अधिक है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि सितंबर तक 27600 करोड़ रुपये राजस्व जुटाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 94.74 फीसदी राजस्व मिला है। उन्होंने बताया कि सितंबर में प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी के कुल 9717 मामले दर्ज कर 1813 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 332 को जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें