फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने युवक को पीटा, अपहरण की कोशिश

Wed, 30 Apr 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने युवक को पीटा, अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने सहारा ग्रेस के पास रहने वाले मंगल सिंह को घर में घुसकर पीट दिया। उनका अपहरण करने की कोशिश की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक पिटाई, अपहरण का प्रयास व अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन


मंगल सिंह के मुताबिक सालभर पहले मुद्रा जंक्शन फाइनेंस कंपनी से 20 लाख का लोन लिया था। इसकी किस्त भी वह समय से भर रहे थे। अगस्त 2024 में बेटी की मौत होने पर कुछ किस्तें नहीं दे पाए। आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे वह घर पर थे। तभी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विजय मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, आशीष सिंह और सोम अवस्थी आ धमके। चारों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा और घसीटते हुए बाहर ले गए। कार में जबरन बैठाने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें