फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वरिष्ठ एवं कनिष्क कार्यकारिणी के अंतिम परिणाम घोषित

विज्ञापन
लखनऊ बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में शुक्रवार को वरिष्ठ कार्यकारिणी एवं कनिष्क कार्यकारिणी के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी के अनारक्षित पदों पर अतुल कुमार वैश्य, शिवकुमार मिश्र व अरुण कुमार तिवारी को निर्वाचित किया गया, जबकि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों में रंजना मिश्रा, रेनू तिवारी पाठक व पुनीता पांडे निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन

कनिष्ठ कार्यकारिणी के अनारक्षित पदों पर अंकित मिश्रा गोरखा, अनघ सिंह व आर्यन वर्मा को विजयी घोषित किया गया, जबकि महिलाओं के लिए आरक्षित पदों में शिल्पी रावत, पूजा तिवारी व रचना देवगन विजेता बनीं।
इससे पहले अध्यक्ष पद पर गोविंद नारायण शुक्ला, महामंत्री पद पर जितेंद्र सिंह यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनीष श्रीवास्तव को विजयी घोषित किया गया था। बाद में उपाध्यक्ष मध्य के दो पदों पर अनुज बाजपेयी, अंजनी प्रकाश यादव और उपाध्यक्ष कनिष्ठ के पद पर अनुराग श्रीवास्तव को निर्वाचित किया गया। महिलाओं के लिए आरक्षित कोषाध्यक्ष के पद पर मिथलेश अवस्थी विजयी घोषित हुई थीं। इसी तरह संयुक्त मंत्री के तीन पदों में गोविंद कनौजिया, जितेंद्र कुमार वर्मा एवं सुधांशु तिवारी को जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें