लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध के बीच प्रॉक्टर राकेश द्विवेदी के खिलाफ हसनगंज थाने में छात्र प्रेम प्रकाश ने तहरीर दी है। आरोप है कि 28 अप्रैल को कुलपति से संवाद के लिए एकत्र छात्रों पर प्रॉक्टोरियल टीम ने धक्का-मुक्की की। छात्रों का दावा है कि घटना के फोटो साक्ष्य मौजूद हैं, जो बल प्रयोग को दर्शाते हैं। इसके बाद छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और पुलिस हिरासत में भी लिया गया। छात्र संगठनों ने प्रॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है। समुचित जांच के बाद आगे कोई कार्रवाई होगी।