फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकतंत्र सेनानी राम अभिलाष पांडेय को दी अंतिम विदाई

Tue, 28 Jul 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राम अ​भिलाष पांडेय। (फाइल फोटो) स्रोत-परिजन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय तहसील के पूरे पांडेय तिरहुंत गांव में मंगलवार को वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी राम अभिलाष पांडेय भोला (83) को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से पहुंचे जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी, जबकि उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह और क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। थाना प्रभारी हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, उमाकांत, सुधीर कुमार, विनय कश्यप और नौशाद ने अंतिम सलामी दी।
इसके बाद दिवंगत के पुत्र राम प्रसाद पांडेय ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता रामदेव पांडेय, कृष्ण नारायण पांडेय, रामदर्शन साहू, श्याम नारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें