सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की। यह समीक्षा अयोध्या की मंडलीय बैठक के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। लंभुआ अग्निशमन केंद्र का निर्माण सुस्त मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने यूपीपीसीएल के अपर परियोजना प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त राजेश कुमार ने भी मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से परियोजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, पशुपालन, नमामि गंगे समेत कई विभागों को तेजी से कार्य करने को कहा।
अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने व जनसुनवाई के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि प्रगति न बढ़ने पर संबंधित अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा। बी, सी व डी श्रेणी विभागों को सुधारने और नियमित स्थलीय निरीक्षण के निर्देश भी दिए।