फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Film festival: 'कोशिश आधी दुनिया पर पूरी नजर की'

Wed, 14 Aug 2013 03:35 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) लखनऊ में दो दिवसीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने जा रही है।
विज्ञापन


इसमें महिलाओं को ध्यान में रखकर बनी और उनकी ताकत को प्रतिबिंबित करतीं फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

फेस्टिवल का उद्घाटन 16 अगस्त को संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि प्रेक्षागृह में होगा। एडवा की जिला सचिव सीमा राना ने बताया कि संस्था का नौवां यूपी राज्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इसके तहत 16-17 अगस्त को फिल्म फेस्टिवल ‘कोशिश आधी दुनिया पर पूरी नजर की’ का आयोजन रखा गया है।

फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन शुक्रवार को दोपहर तीन बजे पीपली लाइव की निर्देशिका अनुषा रिजवी करेगी। फेस्टिवल के अगले दिन ‘भूमंडलीकरण के दौर में सिनेमा और महिलाएं’ विषय पर सेमिनार आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डॉक्यूमेंट फिल्म निर्माता आनंद पटवर्धन, सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ और चंद्रकला पांडेय हैं। फेस्टिवल के पहले दिन दोपहर 3 बजे पीपली लाइव का प्रदर्शन किया जाएगा।

फिल्म चर्चा में अनुषा रिजवी हिस्सा लेंगी। दूसरे दिन, सुबह 11 बजे समीना मिश्रा की स्टोरीज ऑफ गर्लहुड दिखाई जाएगी।

12 बजे से आनंद पटवर्धन की ‘पिता-पुत्र’ और ‘धर्मयुद्ध’ का प्रदर्शन होगा। दोपहर 1:30 बजे से महिला प्रधान फिल्म ‘बोल’ का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें