फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण से करोड़ों के 30 भूखंडों की फाइलें गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए की गोमती नगर सहित कई योजनाओं के करोड़ों के करीब 30 भूखंडों की फाइलें प्राधिकरण से गायब हैं। एसटीएफ और विजिलेंस टीम की ओर से फर्जी रजिस्ट्री का मामला पकड़े जाने के बाद एलडीए में शुरू हुई फाइलों की जांच में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

दो साल पहले एलडीए में 149 भूखंडों की फर्जी रजिस्ट्री का मुद्दा सामने आया था, जिसकी जांच विजिलेंस टीम कर रही है। टीम ने एलडीए से भूखंडों से संंबंधित रिकाॅर्ड मांगा है। इसके बाद एलडीए में जांच हुई तो पता चला कि 16 भूखंडों की फाइलें एलडीए के रिकॉर्ड में नहीं हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि जिन भूखंडों की फाइलें नहीं हैं, उनमें ज्यादातर पर बाउंड्री बनी हुई है, लेकिन मकान का निर्माण नहीं है। एलडीए इन भूखंडों को अपने कब्जे में लेने से पहले सार्वजनिक सूचना प्रकाशित करेगा, जिसमें भूखंडों के आवंटन और रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज आवंटियों से मांगे जाएंगे। ट्रांसपोर्टनगर योजना में एलडीए ऐसा कर चुका है। जानकारों ने बताया कि यदि भूखंडों को लेकर कोई आवंटी सामने नहीं आया तो एलडीए इन्हें अपने कब्जे में लेकर नीलाम कर देगा। इसे लेकर तीन दिन पहले एलडीए अफसरों ने विशेष बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें