फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो पक्षों में हुई मारपीट, दो महिला सहित सात घायल

Sat, 16 Nov 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ारी के मजरा साईं पुरवा में शुक्रवार दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिला सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़ारी के मजरा साईं पुरवा निवासी अजहरुद्दीन (60) शुक्रवार खेत में लगा आम का पेड़ काट रहा था। इस पर सिराजुल हक (50) ने पेड़ काटने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से अजहरुद्दीन (60), जमीला (45) व इबारत अली (50) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से सिराजुल हक (50), कमाल (28), फातमा (40) व हबीबुर्रहमान (45) घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने घायलों को गिलौला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने से चिकित्सकों ने जमीला, इबारत अली, सिराजुल हक व फातिमा को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें