यमुनापार के करछना इलाके में बुधवार शाम एक डांसर के लिए दो आरकेस्ट्रा संचालक भिड़ गए। मिर्जापुर की इस डांसर के लिए खींचतान मची तो मारपीट होने लगी। एक आरकेस्ट्रा संचालक की ओर से फायरिंग भी की गई।
चार लोग घायल हो गए। 100 नंबर पर फोन किए जाने पर पुलिस पहुंची तो दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। करछना थाने की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू की है।
बरांव में रहने वाले कमल सोनकर ने अपने आरकेस्ट्रा ग्रुप में मिर्जापुर की एक युवती को बतौर डांसर जोड़ रखा है। कमल से पहले युवती इसी गांव के संजय सोनकर के आरकेस्ट्रा ग्रुप से जुड़ी थी।