फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ कैंट में आपस में भिड़ गईं दो मेजर, मारपीट कर दी जिंदगी बरबाद करने की धमकी

Tue, 15 May 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ के कैंट स्थित मध्य कमान के मुख्यालय में मेजर राजश्री और मेजर सलेन खाखा आपस में भिड़ गईं। राजश्री का आरोप है कि सलेन ने अपशब्द कहे और धमकियां दीं। विरोध पर मारपीट व धक्का-मुक्की की, जिससे उनकी कलाई घड़ी टूट गई और चोटें भी आईं। उन्होंने मेजर सलेन के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम त्रिपाठी का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मेजर राजश्री के पिता व हुसैनगंज में राम मंदिर के पास रहने वाले शिवराज मोहन निगम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बेटी लोक सेविका मेजर के पद पर है। सात मई की सुबह स्टेशन वर्कशॉप में नियुक्त मेजर हिमांशु ने बेटी को फोन कर बताया कि हवलदार सुधाकर शुक्ला ने गलत तरीके से सिविल एरिया में रहने के लिए एएफटी ऑफिस से अनुमति ले ली है।

उन्होंने बताया कि हवलदार इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिकॉर्ड से उनके दफ्तर में सबद्ध है और सिविल एरिया में रहने के लिए उसने स्टेशन वर्कशॉप के कमांडिग अफसर कर्नल सिद्धार्थ घोष से झूठ बोला है। मेजर हिमांशु ने सिविल एरिया की अनुमति तत्काल निरस्त करके हवलदार को स्टेशन वर्कशॉप में रिपोर्ट करने को कहा। राजश्री ने हवलदार को बुलाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अनुमति के बारे में यूनिट को सूचना दे दी थी। यह भी कहा कि सीओ ने ही उसे अनुमति दी है। राजश्री ने इस बारे में पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


इस बीच हवलदार ने मेजर सलेन खाखा को प्रकरण की जानकारी दे दी। मेजर सलेन खाखा ने राजश्री के कमरे में घुसकर उनसे अभद्रता की। उस वक्त ऑफिस में कार्यलिपिक, जूनियर ऑफीसर व पीबीओआर सहित अन्य कर्मचारी थे। मेजर सलेन पर आरोप है कि उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए दफ्तर का दरवाजा बंद कर लिया। राजश्री ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उन्होंने मारपीट करते हुए धक्का दे दिया। चौखट से टकराने पर राजश्री के चोटें आईं और उनकी कलाई घड़ी टूट गई।

विज्ञापन

जिंदगी बर्बाद कर दी जाएगी

- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि मेजर सलेन खाखा ने मेजर राजश्री को बुरी तरह धमकाया। राजश्री ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही तो खाखा ने कहा, कोई उसकी नहीं सुनेगा। शिकायत करने पर जिंदगी बर्बाद कर दी जाएगी। मेजर राजश्री ने कर्नल लीना गुरव को फोन पर सूचना देने के साथ डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर रोहित दता, जीओसी मध्य यूपी सब एरिया मेजर प्रवेश पुरी से शिकायत की, पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लिखित शिकायत की है।

मेडिकल रिपोर्ट देने से मना कर दिया
मेजर राजश्री ने मारपीट के अगले दिन कमांड अस्पताल में मेडिकल कराया। रिपोर्ट मांगी तो वहां के अधिकारियों ने मना कर दिया। पिता शिवराज मोहन निगम का कहना है कि अधिकारियों ने थाने पर रिपोर्ट भेजने की बात कहकर लौटा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें