फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्लॉक ऑफिस में प्रधान और ठेकेदार पक्ष में मारपीट

Thu, 29 May 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जामो ब्लॉक परिसर में हो रही मारपीट के वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट। सोशल मीडिया
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों का खंड विकास कार्यालय बुधवार को अखाड़ा बन गया। बरेहटी ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि और ठेकेदार पक्ष के बीच गोशाला निर्माण भुगतान को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट उस वक्त हुई, जब खंड विकास अधिकारी अपने चैंबर में मौजूद थे। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन




बरेहटी ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश पांडेय व उनके सहयोगी अंकित कुमार पांडेय और शाहपुर रेसी गांव निवासी ठेकेदार हनुमान प्रसाद मिश्रा व विवेक मिश्रा के बीच गोशाला निर्माण कार्य के भुगतान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुबह प्रधान पक्ष के लोग बीडीओ कार्यालय पहुंचे, उसी दौरान ठेकेदार पक्ष भी वहां आ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।


करीब 10 मिनट तक खंड विकास कार्यालय परिसर में हंगामा चलता रहा, लेकिन बीडीओ विजयंत कुमार सिंह अपने चैंबर में ही बने रहे। किसी भी कर्मचारी ने बीचबचाव की कोशिश नहीं की। बाद में बीडीओ ने ही पुलिस को सूचना दी। जामों इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन





शिकायत मिलने पर कराई जाएंगी जांच
खंड विकास अधिकारी विजयंत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद था और वह बाहर से लड़ते हुए कार्यालय तक आ पहुंचे थे। मामले को शांत कराया गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें