फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसडीएम के फ्लैट पर चोरों का धावा

Mon, 18 Nov 2024 08:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी थानाक्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एसडीएम के फ्लैट में धावा बोल दिया। गनीमत रही कि चोरी करने में असफल रहे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अनौराकला स्थित गोल्ड लाइन रेजीडेंसी में एसडीएम शिवध्यान पांडेय रहते हैं। वह वर्तमान में फिरोजाबाद में तैनात हैं। रविवार रात करीब 11.37 बजे दो चोर उनके फ्लैट के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। कमरे का ताला तोड़ रहे थे। तभी खटपट की आवाज सुनकर अन्य आवंटियों की आंख खुल गई। लोगों के आने की आहट सुनकर दोनों भाग निकले। लोगों ने घटना की जानकारी शिव ध्यान और पुलिस को दी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता चला कि चोरों ने 45 मिनट चोरी का प्रयास किया था। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें