फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती को लेकर युवाओं में जोश, पहले ही दिन रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

Tue, 23 Jan 2018 05:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Police Bharti
विज्ञापन

यूपी पुलिस में 22 जनवरी से शुरू हुआ फॉर्म भरने का सिलसिला पहले दिन रिकॉर्ड नंबरों तक पहुंच गया। भर्ती बोर्ड के आईजी वितुल कुमार ने बताया कि पहले दिन 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भर्तियों के लिए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्टेशन कराया है।

विज्ञापन


वहीं करीब 10 हजार अभ्यर्थियों ने रजिस्टेशन के साथ फॉर्म पूरा भरकर फीस भी जमा कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से फॉर्म आने शुरू हुए है उससे 25 से 30 लाख आवेदन आने की संभावना है।

आपको बता दें कि यूपी पुलिस के 23520 नागरिक पुलिस के आरक्षी, 18 हजार पीएसी आरक्षी और 480 कुशल खिलाड़ी कोटे की भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो चुकी है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 22 फरवरी है। अभ्यर्थी 23 फरवरी तक आवेदन शुल्क जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें 300 नंबर की बहुविकल्पीय परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा।
विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि इस भर्ती प्रक्रिया को साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें