फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिग्गजों की बारी, किस पर होगी जनता की मेहरबानी

Sun, 04 May 2014 04:25 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक चुनाव प्रचार और एक दूसरे पर आरोप लगाने वाले दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने का वक्त आ गया है। खास बात है कि अपनी सेना की बागडोर इनके पास ही है।
विज्ञापन


प्रदेश में बाकी बचे दो चरणों में 7 और 12 मई को कुल 33 सीटों पर चुनाव होना है। बाकी दो चरणों का चुनाव इस लिहाज से बेहद अहम है कि इसमें भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री जैसे दिग्गज नेता मतदाताओं की कसौटी पर होंगे।

जो नेता अभी तक पूरे देश में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे थे, उन्हें अब अपने लिए वोटों की जुगत करनी पड़ रही है।

भाजपा के लिए घेरेबंदी

इन 33 सीटों की अहमियत का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि सभी पार्टियां पूरा दम लगाए हुए हैं और वोटरों को अपने पक्ष में करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं।

सबसे रोचक चुनावी जंग अमेठी में है जहां हवा का रुख भांपते हुए प्रियंका वाड्रा के बाद राहुल गांधी ने डेरा डाल दिया है।

मोदी भी सोमवार को अमेठी पहुंच रहे हैं। भाजपा शेष दो चरणों में जहां और बढ़त लेने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है, वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व आम आदमी पार्टी भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

भाजपा अगले दो चरणों में ज्यादा से ज्यादा सीटें अपनी झोली में डालकर दिल्ली की कुर्सी पर दावा और पुख्ता करने की मुहिम में जुटी है।

अमेठी, वाराणसी में महासमर

भाजपा के निशाने पर अमेठी है जहां पार्टी ने स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है। यहां ‘आप’ के कुमार विश्वास भी मुकाबले में हैं।

भाजपा की कोशिश यहां राहुल गांधी के लिए कड़ी चुनौती खड़ी करके यह संदेश देने की है कि गांधी परिवार को उसके गढ़ में भी चुनौती दी जा सकती है।

मोदी वाराणसी से मैदान में हैं जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के अजय राय व ‘आप’ के अरविंद केजरीवाल से है। मुलायम सिंह यादव इस बार मैनपुरी के साथ-साथ आजमगढ़ से भी किस्मत आजमा रहे हैं।

यहां उनके सामने भाजपा के रमाकांत यादव हैं। इस सीट पर मुलायम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। गोंडा में बेनी बाबू कड़े मुकाबले में फंसे हैं। सुल्तानपुर में वरुण गांधी की टक्कर अमीता सिंह से है।
विज्ञापन

जारी है धुंआधार प्रचार

मुलायम, अखिलेश और मायावती अवध से लेकर पूर्वांचल तक की संसदीय सीटों पर धुआंधार सभाएं करके हवा का रुख अपनी तरफ मोड़ने में जी-जान से लगे हैं तो मोदी के करीबी अमित शाह अमेठी में कार्यकर्ताओं को जंग जीतने का मंत्र बताने में जुटे हैं।

मोदी रविवार से फिर यूपी का रुख कर रहे हैं और इस बार वे अन्य संसदीय सीटों के साथ-साथ अमेठी में भी सभा करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को कैसरगंज, गोंडा, फूलपुर व इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में चुनावी सभाएं करेंगे।

5 मई को अमेठी का चुनाव प्रचार थमने के बाद राहुल 6 मई को राबर्ट्सगंज, मिर्जापुर एवं जौनपुर संसदीय क्षेत्र में सभाएं करेंगे जबकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 7 मई को कुशीनगर और सलेमपुर में सभाएं करेंगी।

राहुल गांधी 9 मई को डुमरियागंज, बांसगांव एवं देवरिया लोकसभा क्षेत्र में सभाओं को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें