लखनऊ के मोतीनगर बालिका गृह से रविवार तड़के 15 साल की बच्ची छत के रास्ते से फरार हो गई। सूचना मिलते ही राजकीय बालिका गृह में हड़कंप मच गया। साथ ही बालिकागृह के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी अधिक्षीका रीता टमटा को दी।
जिसके बाद हरकत में आते ही तुरंत इस बात की सूचना पुलिस थाने में दी गई, नाका थाने के इंस्पेक्टर विश्वजीत सिंह ने बताया कि यह लड़की ट्रेनों में भीख मांगती थी। जिसका रेस्क्यू करके चाइल्डलाइन ने 18 दिसंबर को राजकीय बालिका गृह को सौंपा गया था।
राजधानी में मोतीनगर बालिका ग्रह से 18 दिसंबर को चाइल्ड लाइन के द्वारा 15 साल की चांदनी को लाया गया था, जो ट्रेनों और सड़कों पर भीख मांगती थी। जिसके बाद लड़की की काउंसिलिंग की गई।
महज 4 दिन में ही लड़की बालिका गृह से भाग गई। दूसरी तरफ बाल गृह का लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।