भाजपा सांसद ने खुद की जान का खतरा बताया कि मेरे साथ साजिश के लिए एक उद्योगपति जिम्मेदार हैं। उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए जान का खतरा बताया। कहा कि वह हजारों करोड़ का आदमी है, मुझे मरवा देगा। बताया कि अभी दिल्ली पुलिस ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। पुलिस जहां बुलाएगी वहां जाने के लिए तैयार हूं। पार्टी कहे तो इस्तीफा देने को भी तैयार हूं। कहा कि यह मेरा निजी मामला है, इसमें भाजपा को न घसीटा जाय। जो होना होगा मुझे होगा पार्टी से कोई लेना देना नहीं। यह लड़ाई अब खिलाड़ियों के हाथ से निकल गई और यह लड़ाई अब राजनीतिक हो गई है। लोग राजनीतिक रोटियां सेंकना चाह रहे हैं लेकिन जनता का समर्थन ही नहीं मिल रहा है।
रेलवे व साईं पर उठाए सवाल
भाजपा सांसद बृजभूषण ने साईं और रेलवे बोर्ड पर भी सवाल उठाया। कहा कि किसकी अनुमति से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी धरने में गये। जहां पीएम मोदी और सरकार विरोधी नारे लग रहे हों, वहां रेलवे के खिलाड़ी क्यूं गये? पूछा कि साईं ने अखाड़ों के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? रेलवे ने भी अपने कर्मचारियों को कोई नोटिस नहीं दिया है।