फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार और परंपराएं हमारी विरासत का हिस्सा : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘आकांक्षा हाट 2024’ का उद्घाटन करते हुए कहा, यह आयोजन राज्य में महिला उद्यमिता व स्वयं सहायता समूहों को अपनी रचनात्मकता के प्रदर्शन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, हमारी परंपराएं व त्योहार हमारी विरासत का हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन उन्हें जीवंत रखते हैं। आकांक्षा हाट 2024 उत्तर प्रदेश की आकांक्षा समिति के प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है जो प्रदेश के सभी 75 जिलों में सक्रिय है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन



आकांक्षा हाट के माध्यम से जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न राज्यों के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इससे सांस्कृतिक व आर्थिक आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने आकांक्षा हाट को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना के लिए महत्वपूर्ण मंच बताते हुए कहा, महिलाओं के स्वयं सहायता समूह ओडीओपी के माध्यम से स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और मार्केटिंग में सुधार कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, पहले उत्तर प्रदेश के बारे में लोगों के अंदर यह धारणा थी कि यहां कुछ नहीं हो सकता है, लेकिन जब उत्तर प्रदेश में गत वर्ष अपना इंटरनेशनल ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया तब लोगों ने यूपी की बदलती तस्वीर देखी। देश भर से इसमें और भी लोग आना चाहते हैं। आकांक्षा समिति इसमें अहम भूमिका अदा कर सकती है।
विज्ञापन




हाट में कई महिला स्वयं सहायता समूहों व उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। इनमें बुंदेलखंड का ''''बेलिनी मिल्क प्रोड्यूसर ग्रुप'''' भी है, जो वर्ष 2019 में शुरू हुआ और आज 71,000 महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान, कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका गर्ग, आकांक्षा समिति अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह और कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।



आकांक्षा समिति, उत्तर प्रदेश के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की पत्नी संघ का एक विकासशील अंग है, जो राज्य की महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। राज्य के सभी 75 जिलों में कार्यरत इस समिति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्व-रोजगार और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक अवसर प्रदान करना है।




मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश में स्थानीय कला व सेल्फ हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है। इसके जरिये यहां के कारीगरों को नया मंच और रोजगार के के भरपूर मौके दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें