माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से राजगीर से हरिद्वार जंक्शन वाया लखनऊ पूजा स्पेशल ट्रेन 10 अक्तूबर से शुरू की जाएगी। यह ट्रेन 27 दिसंबर तक चलाई जाएगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि गाड़ी संख्या 03223 राजगीर हरिद्वार जंक्शन वीकली पूजा स्पेशल दस अक्तूबर से प्रत्येक शुक्रवार सुबह 4ः05 बजे राजगीर से चलकर अगली सुबह सवा पांच बजे हरिद्वार जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03224 हरिद्वार जंक्शन राजगीर वीकली पूजा स्पेशल प्रत्येक शनिवार सुबह 7ः20 बजे हरिद्वार से चलकर अगली सुबह सवा सात बजे राजगीर पहुंचेगी। ट्रेन दोनों ओर से नालंदा, पवापुरी, बिहार शरीफ, वेना, हरनौट, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ जंक्शन, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर स्टेशनों पर रुकेगी।