फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्राओं ने देखा विधानसभा सत्र, मंत्री-विधायकों से की मुलाकात

विज्ञापन
छात्राओं ने देखा विधानसभा सत्र, मंत्री-विधायकों से की मुलाकात
विज्ञापन
लखनऊ। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, अतरौली (अलीगढ़) की छात्राएं बुधवार को शैक्षिक भ्रमण के तहत विधानसभा पहुंचीं। उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर का भ्रमण करने के साथ ही इसकी जानकारी भी ली। उन्होंने जनहित से जुड़े विषयों पर विधानसभा में किस प्रकार चर्चा होती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निर्णय लिए जाते हैं, इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन

भ्रमण में छात्राओं ने विधानसभा भवन के विभिन्न हिस्सों को देखा और इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक महत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मुलाकात की। इस दौरान बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका की चर्चा की।

छात्राओं ने देखा विधानसभा सत्र, मंत्री-विधायकों से की मुलाकात

छात्राओं ने देखा विधानसभा सत्र, मंत्री-विधायकों से की मुलाकात

छात्राओं ने देखा विधानसभा सत्र, मंत्री-विधायकों से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें