फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भुना चना और तैयार सब्जी में मिला रंग, मौके पर कराया नष्ट

विज्ञापन
खाद्य पदार्थों की जांच करती टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को राजाजीपुरम क्षेत्र के ई-ब्लॉक मार्केट चौराहे के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सचल प्रयोगशाला (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से 33 विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनों की प्रारंभिक जांच की गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में 31 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए, जबकि 500 ग्राम भुना चना और करीब आठ किलोग्राम तैयार सब्जी में हानिकारक रंग की मिलावट पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों को भी शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें