फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली आज से, 4458 अभ्यर्थी शामिल

Thu, 12 Sep 2019 12:04 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भारतीय महिला जवान
विज्ञापन
सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली बृहस्पतिवार से यहां कैंट स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज(एएमसी) स्टेडियम में शुरू होगी। यह भर्ती रैली 14 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक माप, फिटनेस और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


परीक्षण एवं जांच में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल 15 सितंबर से होगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 27 अक्तूबर को होगी। रैली में कुल 4458 महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी। महिला अभ्यर्थियों को सुबह चार बजे एएमसी में बुलाया गया है। जहां प्रवेश पत्रों की जांच की जाएगी। 

सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के निदेशक भर्ती कर्नल आशुतोष मेहता ने बताया कि यूपी व उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को तय तिथियों व जिले के अनुरूप ही भर्ती रैली में आना होगा। 
विज्ञापन

इंटेलीजेंस भी हुई सक्रिय

पहली बार महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली हो रही है। ऐसे में भर्ती के नाम पर ठगी करने वालों के रैकेट के सक्रिय होने की आशंका है। लिहाजा उन पर लगाम लगाने के लिए इंटेलीजेंस के साथ ही मिलिट्री व लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) भी सक्रिय हो गई है। सूत्रों की मानें तो इंटेलीजेंस की टीम पूरी भर्ती रैली पर पैनी नजर रखेगी और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल जरूरी कार्रवाई करेगी। 

जिला प्रशासन ने भी पूरी की तैयारियां
डीएम ने भर्ती रैली के दौरान पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, साफ-सफाई, चूने का छिड़काव कराने के निर्देश नगर निगम को दिए हैँ। वहीं रैली स्थल पर आपातकालीन स्थिति से निपटने को डॉक्टर और एंबुलेंस तैनात रहेगी। लोकबंधु संयुक्त चिकित्सालय और सिविल अस्पताल में 12 से 20 सितंबर तक इमरजेंसी वार्ड में पांच-पांच बेड आरक्षित रखे गए हैं। 

स्टेशन पर अतिरिक्त महिला फोर्स
जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट व सीओ को रेलवे व बस स्टेशन से लेकर भर्ती रैली स्थल तक निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। स्टेशन पर अलग से महिला पुलिस फोर्स तैनात कराने का निर्देश भी दिया। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन से भर्ती स्थल तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए अतिरिक्त बसों और ऑटो को संचालित कराने को कहा है। 
विज्ञापन

यूपी के इन जिलों की भर्ती रैली आज

अमेठी, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बस्ती, फैजाबाद, कुशीनगर, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, बरेली, बदायूं, संभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, औरैया, बाराबंकी, कन्नौज, गोंडा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, उन्नाव, महोबा और चित्रकूट।

13 को यूपी के इन जिलों की भर्ती रैली
उत्तर प्रदेश : बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, रामपुर, हापुड़, मैनपुरी, एटा, इटावा, झांसी, जालौन, ललितपुर, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज और मथुरा।

14 को यूपी व उत्तराखंड के इन जिलों की भर्ती रैली
यूपी : जौनपुर, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदास नगर, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, देवरिया व बलिया।
उत्तराखंड : अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी-गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी-गढ़वाल और उत्तरकाशी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें