फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला मित्र के मंगेतर ने की थी युवक की हत्या

Sun, 13 Oct 2024 06:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आफताब हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आफताब की महिला मित्र के मंगेतर ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। उसको शक था कि आफताब से उसकी मंगेतर का अफेयर है। इसी शक में घटना अंजाम दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन




मड़ियांव गांव निवासी सब्जी विक्रेता अल्ताफ का बेटा आफताब (20) बीते मंगलवार शाम से लापता था। दूसरे दिन परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को आफताब का शव घैला पुल के नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला था। तब पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अलीगंज एसीपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि मड़ियांव गांव निवासी मुख्य आरोपी फाजिल और उसके दोस्त आफाक को गिरफ्तार किया गया है। फाजिल ने पूछताछ में बताया कि जिससे उसकी शादी तय हुई है, उससे आफताब बातचीत करता था। उसको शक हो गया था कि दोनों का अफेयर है। इसलिए उसने साजिश के तहत हत्या कर शव ठिकाने लगाया। आफताब पिता के साथ ही सब्जी बेचता था।



घर के भीतर बुलाया, फिर सिर पर मारी रॉड

एसीपी ने बताया कि आफताब के घर के सामने ही आरोपी फाजिल का घर है। मंगलवार को फाजिल के परिवार वाले बाहर गए थे। शाम करीब छह बजे जब आफताब घर से निकला तो फाजिल ने उसको घर के भीतर से आवाज लगाई। आफताब जैसे ही भीतर घुसा वैसे ही उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी। फिर दोनों ने कई वार कर उसको जान से मार दिया। रात करीब आठ बजे शव कार में रखा और घैला पुल पर पहुंचे। ऊपर से ही शव फेंककर चले गए थे।
विज्ञापन



घर में पड़ी थी लाश, ढाबे पर गए थे खाना खाने
वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने लाश को कमरे में रख दिया था। बाहर से ताला डालकर ढाबे पर खाना खाने गए थे। करीब एक घंटे बाद लौटकर शव ठिकाने लगाने गए थे। देर रात जब लौटे तब फर्श पर पड़े खून को पानी से धोया। मृतक के कपड़ों और रॉड को आरोपियों ने छिपा दिया था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें