फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमरे में बुलाकर सहेली ने किया हत्या का प्रयास

Thu, 23 Jul 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। प्रयागराज के फाफामऊ स्थित साई मार्बल कॉलोनी निवासी विधि छात्रा पल्लवी सिंह ने सहेली श्वेता पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने श्वेता और तीन युवकों के खिलाफ मंगलवार रात सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की कराई है।
विज्ञापन

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि पल्लवी के अनुसार, वह रविवार को श्वेता के बुलाने पर ओमेक्स न्यू हजरतगंज गई थीं और उसके कमरे में ही रुक गईं। आरोप है कि श्वेता ने नूर आलम के दोस्तों फरहान और शिवांश के कहने पर उन्हें कमरे में बुलाया था। पल्लवी का कहना है कि नूर आलम ने पहले भी उन पर जानलेवा हमला किया था, जिसकी एफआईआर उन्होंने कौशांबी के कोकराम थाने में दर्ज कराई थी।
पल्लवी का आरोप है कि श्वेता ने उन्हें जमीन पर गिराकर गला दबाया, ताकि वह बुधवार को नूर आलम के खिलाफ न्यायालय में गवाही न दे सकें। किसी तरह उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। आरोप है कि इसके बाद श्वेता उन्हें कमरे में बंद कर चली गई। पुलिस के पहुंचने पर पल्लवी ने पूरी घटना बताई और वहां से सुरक्षित निकल गईं। एसीपी ने बताया कि फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें