फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैनवास पर उकेरा भूजल बचाने का संदेश

विज्ञापन
 कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
लखनऊ। भूजल सप्ताह के समापन पर बुधवार को राज्य संग्रहालय, लखनऊ में भूजल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पुनर्वास विवि, राज्य ललित कला अकादमी, अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज समेत कई संस्थानों के विद्यार्थियों ने भूजल संरक्षण और सतत विकास पर आधारित चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में गोयल इंस्टीट्यूट की रिया जायसवाल को प्रथम, टेक्नो ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सर्वजीत प्रजापति को दूसरा और पुनर्वास विश्वविद्यालय के प्रभात को तीसरा स्थान मिला। अक्षय प्रताप सिंह, रवि कश्यप, अभिनव, विपिन, प्रकाशनी, सृष्टि शुक्ला और इशिका यादव को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। राज्य संग्रहालय के सहायक निदेशक अल शाज फातमी, डॉ. तबस्सुम खान, विकास विश्वकर्मा और अलख कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।

 कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

 कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

 कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

 कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें