फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, 15 हजार शिक्षक भर्ती पर हुई बड़ी घोषणा!

Wed, 10 Dec 2014 11:49 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापक के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को मनचाहे जिलों में आवेदन करने की छूट होगी।
विज्ञापन


खास बात यह कि उन्हें सिर्फ एक ही जिले के लिए आवेदन शुल्क देना होगा और इसकी कॉपी लगाकर सभी जिलों में आवेदन कर सकेंगे।

अनारक्षित व पिछड़ा वर्ग 500 और आरक्षित वर्ग के लिए 200 रुपये शुल्क रखने पर सहमति बनी है। निशक्तों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस तरह होगी भर्ती

टीईटी पास बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षितों को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए 15 हजार पदों पर भर्ती के लिए 13 दिसंबर को जिलेवार विज्ञापन निकाले जाएंगे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद ई-चालान बनाया जा सकेगा।

बेसिक शिक्षा मंत्री का मानना है कि ऑनलाइन आवेदन के लिए सिर्फ एक ही बार शुल्क लिया जाना चाहिए। इससे बेरोजगार छात्र-छात्राओं पर कम भार आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें