फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट, चार घंटे गुल रही बिजली

Tue, 02 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
धम्मौर। पयागीपुर स्थित पारेषण उपकेंद्र से निकली हाईटेंशन लाइन पर फाॅल्ट आने से धम्मौर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। चार घंटे बाद फॉल्ट ठीक हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे पारेषण उपकेंद्र से निकलने वाली हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आ गया। इसी लाइन से धम्मौर उपकेंद्र से जुड़े चार फीडरों की भी आपूर्ति होती है। आपूर्ति बाधित होने से उपकेंद्र व फीडरों से जुड़ी करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। उपखंड अधिकारी सौरभ दीक्षित ने बताया कि लाइन को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।

टीपीनगर व दरियापुर उपकेंद्र पर जारी रही कटौती
सुल्तानपुर। शहर में दरियापुर उपकेंद्र से जुड़े शास्त्रीनगर, राइननगर, पंचरास्ता, जमालगेट, पंजाबी काॅलोनी में रविवार रात व सोमवार को दिन में बिजली की कटौती जारी रही। कभी तार टूटने तो कभी फॉल्ट के नाम पर कटौती की गई। वहीं, टीपीनगर उपकेंद्र से जुड़े गभड़िया, घासीगंज, पयागीपुर आदि जगहों पर भी बिजली की आवाजाही जारी रही। इससे गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि फॉल्ट आते ही उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें